
कॉकटेल रिंग्स का ट्रैंड
शादी हो या कोई और फंक्शन जैसे रिसेप्शन पार्टी या कोई फेस्टिव आपकी खूबसूरती को चार-चांद लगाने में अहम् भूमिका निभाती है बड़े साइज की रिंग्स। आज की महिलाएं ट्रैडीशनल वियर के साथ रिंग्स जरूर पहनती हैं। जी हाँ आज कल फैशन में बड़े साइज की रिंग जोरों पर चल रही हैं जिसको कहते हैं – कॉकटेल रिंग्स .
पहले गोल्ड व सिंपल स्टोन वाली रिंग्स डिमांड में थी लेकिन इन दिनों कॉकटेल रिंग्स का ट्रैंड चल रहा है। इसे आप अपने हिसाब से सिर्फ किसी खास मौके पर नहीं बल्कि कैजुअल वियर में भी कैरी कर सकते हैं।
यदि आपको हैवी ज्वैलरी पहनने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है तो ये रिंग आपको मदद करेगी. यह साइज में काफी बड़ी होती हैं जो बहुत ही अट्रैक्टिव लगती हैं।
Indian women life पर आज हम आपको कॉकटेल रिंग्स के डिफरैंट Designs दिखाते है जो आपके look को कंप्लीट व स्टाइलिश बनाने में मदद करेगी।
शादी के पर्ल स्टोन व कुंदन की कॉकटेल रिंग ट्राई करें। ये फ्लॉवर डिजाइन वाली कॉकटेल रिंग आप वैस्टर्न व ट्रैडीशनल दोनों के साथ ट्राई कर सकती है। छोटे साइज की पर्स स्टोन वाली रिंग भी अट्रैक्टिव लुक देगी। इसमें जेमस्टोन वाली कलरफुल रिंग्स लड़कियों को खूब पसंद आ रही हैं जिन्हें वैस्टर्न और इंडियनवियर दोनों के साथ ट्राई किया जा सकता है।
बड़े साइज वाले जेमस्टोन रिंग में पर्स वर्क काफी अट्रैक्शन दे रहा है। रिसेप्शन पार्टी के लिए कुंदन स्टोन वाली रिंग्स भी परफैक्ट। यह रिंग्स सिंगल, कलरफुल स्टोन और मल्टीकलर में भी बहुत अच्छी लगती हैं। सिर्फ स्टोन नहीं बल्कि रिंग्स की शेप भी आपको हर तरह की मिलेगी। स्क्वेयर शेप में कुंदन स्टोन वाली रिंग भी बहुत आकर्षित करती हैं वहीँ ओवल शेप कॉकटेल रिंग भी काफी डिमांड में है। ट्रैंगल शेप वाली कॉकटेल भी पसंद के हिसाब से चूज कर सकते हैं।