
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे
Bollywood के popular couple Deepika और Ranveer Singh ने इटली में शादी कर ली है। शादी समारोह की भीतरी तस्वीरें अब आप देख सकते हैं, शादी के दौरान यह कपल खूबसूरत नजर आ रहा था।
दीपिका लाल लहंगे में शादी के मंडप में पहुंचीं। सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया दीपिका के लहंगे के पल्लू पर लिखा था-
सदैव सौभाग्यवती भव:।
देखें शादी की पहली तस्वीरें –
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। इटली की खूबसूरत वादियों के बीच लेक कोमो के किनारे बने एक ऐतिहासिक महल में उनकी शादी पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई। उनकी शादी की सबसे खास बात यह रही कि अलग अलग परिवारों के सांस्कृतिक रीति रिवाजों के कारण दीपिका और रणवीर की दो बार शादी हुई। कल यानि 14 नवंबर को दीप-वीर की शादी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज से हुई थी।
सिंधी रीति रिवाज के मुताबिक दीपिका और रणवीर की शादी दोबारा हुई। जिसमें ये दोनों सिंधी स्टाइल के दुल्हा दुल्हन के रूप मे नजर आ रहे हैं। इस सेलेब्रिटी कपल की शादी की ये खास तस्वीरें देखने के लिए लोग कल से ही बैचेन हो रहे थे। दीपिका और रणवीर की शादी दोनों तरह के रीति रिवाजों के साथ आज जब सम्पन्न हो गई, तब ताकर इस कपल ने अपनी ये खास तस्वीरें अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड कीं।
इटली की लेक कोमो से सटे जिस पैलेस में यह शादी हुई है, उसमें हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमान आलीशान बोट्स और यॉट्स में बैठकर पहुंचे थे। वाकई रणवीर और दीपिका की शादी का यह नजारा दिल चुरा लेने वाला था इटली से आने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के रिसेप्शन का आयोजन 28 नवंबर को मुंबई के एक होटल में किया जाएगा। इससे पहले एक वेडिंग रिसेप्शन बेंगलुरु में भी होगा, जो कि 21 नवंबर को होगा। इस रिसेप्शन में ही पहली बार दीपिका और रणवीर बतौर दंपति अपनी पहली अपीयरेंस देंगे। चूंकि दीपिका बेंगलुरु से हैं, तो यह आयोजन खासतौर से वहीं होगा।
दीपवीर इंश्योरेंस –
दीपवीर ने कराया इंश्योरेंस दीपवीर की शादी पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्ष की किसी गड़बड़ को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते शायद यही कारण है कि इस शादी के पूरे फंक्शन का इंश्योरेंस करवाया गया है। बीमा चार दिनों के लिए कराया गया। 12 से 16 नवंबर।
सुरक्षा का इंतज़ाम –
लीक तस्वीरें शादी की तस्वीरें बाहर ना जाएं इसके लिए काफी सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया था। वहीं, दूसरी तरफ, शादी में मोबाईल ना लाने की भी गुज़ारिश सबसे की गई थी। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी तस्वीरें बाहर आ ही चुकी है। हालांकि विवाह स्थल तक जाते हुए भी रणवीर और दीपिका ने खुद को ऐसे छिपाया था।
क्या दीपिका संभालेंगी घर का काम काज और रणवीर उठाएंगे घर का खर्च.
क्या दीपिका और रणवीर का हाल होगा मोहल्ला अस्सी के सनी देयोल और साक्षी जैसा
शादी के बाद दीपिका फिल्मो काम करती रहेंगी या घर का काम में ध्यान देंगी ये भी सोचने जैसा है .घर का सारा काम और रणवीर का ख्याल दीपिका को रखना पड़ेगा. रणवीर भी फिल्मो से समय निकाल कर दीपिका के साथ उनका घर के काम हाथ बताएँगे. देखते हैं दोनों फिल्मो के साथ घर की जिम्मेदारी को कितने खूबसूरती से रखते हैं.