
हेल्दी भोजन करेगें आपकी स्कीन को ग्लो
खाने की आवश्यकता हमें जीने के लिये हर पल होती है जो हमें मिलती है प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो से। जीवन में जितने सादा और उच्च विचार हम रखेंगे उतनी ही हमारा शारीरिक स्वास्थ और सुंदरता बानी रहेगी. लोग हमेशा सुंदर और स्वस्थ रहें ताकि वे औरों से पीछे ना रहें . इसके लिए जरुरी हैं खान-पान का उचित रूप से लेना . यदि आप अच्छा और हेल्दी भोजन करेगें तो आपकी स्कीन तो ग्लो करेगी ही साथ ही आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। आइये बताते है ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थ जो आपके स्वास्थ और शारीरिक सुंदरता को बनाये रखने में आपको सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
1.सेब-Apple
यदि आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहे और आपके शरीर का आकार सुडौल बना रहे तो अपने भोजन में विटामिन्स, प्रोटीन्स, खनिज पदार्थों को शामिल करें। सेब में एक अद्भुत चिकित्सीय गुण होता है जो हमारी त्वचा को लचीला बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स की भी मात्रा पाई जाती है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। दिन में एक बार सेब के जूस को लेने से ह्रदय सुचारु रूप से काम करता है। इसमें एंजाइम्स की सांद्रता बहुत अधिक होती है जो मृत त्वचा की कोशिकाओं को दूर करती है। यह वसा को तोड़ता है और भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है।
2.केला-Banana
केले में विटामिन, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और विटामिन बी की भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। स्वास्थ के साथ-साथ चेहरे की त्वचा के लिये भी यह काफी फायदेमंद होता है क्योकि केले में विटामिन सी, विटामिन ए, पौटेशियम और विटामिन बी-6 होता है जो चेहरे के मस्से और मुहांसों के लिए भी यह बहुत कारगर होता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनता है। यह आपके शरीर में पानी की कभी कमी नहीं होने देता है और आपके शरीर को दिल के दौरे से बचाता है।
3.दही-Curd
दही का नियमित सेवन करने से आंतों का रोग और पेट की बीमारियां दूर होती है। इसके अलावा पाचन तंत्र में सुधार होता है। दही में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता होती है। यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रोल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है।
5.बादाम-Almond
बादाम में प्रोटीन और फाइबर जैसे तत्वों की अधकता होती है बल्कि इनमें खूब सारा कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई भी होता है। जो दांतों और हड्डियों को ताकत प्रदान करता है।
6.काजू-Cashew
सभी ड्राय फ्रूट्स में काजू का अपना अलग महत्व होता है। इसे खाने से शरीर में ताकत आती है और यह दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया का भी मुकाबला करता है।
7. शहद-Honey
शहद अमृत के समान है। इसमे एक प्रकृतिक मिठास होती है। जो स्वास्थ्य और सौन्दर्य दोनों के लिये संजीवनी के समान कार्य करता है। शहद प्राकृतिक रूप से कार्बोहाइड्रेड का स्रोत माना जाता है। किसी भी तरह के घाव को ठीक करने में मदद करता है।
8. नीबू-Lemon
नींबू के प्रयोग से आप न सिर्फ अपना सौंदर्य निखार सकते हैं बल्कि यह आपको फिट और स्वस्थ रखने के लिए भी लाभकारी है। चर्म रोग जैसी बीमारियो को दूर करने के लिये नीबू के रस काफी फायदेमंद और अत्यंत लाभकारी है। नीबू का रस पानी में डालकर स्नान करने से खाज-खुजली और दाद आदि रोग नहीं होते हैं
9. अंडे-Eggs
जो लोग मासांहारी है उनके सुबह के नाश्ते में अंडा पूरे दिन की डाइट में सबसे अहम भूमिका निभाता है और इसका सेवन सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि हर मौसम में करने से फायदा मिलता है। अंडा ऐसा एक मात्र खाद्य पदार्थ है जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मौजूद होता है।
10. मछली-Fish
यही आप शाकाहारी हैं तो आप के लिये मछली का सेवन सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होगा. क्योकि मछली में लो सेचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होता है। इसलिए मछली को खाने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। मछली खाने से केवल कैंसर ही नहीं बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए मछली बहुत फायदेमंद होती है।