
दिमाग के मुख्य कार्यों में सूचनाओं को प्रोसेस करना, चीजों को याद रखना, फैसले लना, सभी अंगों से मिलने वाले संदेशों को रिसीव करना और उन्हें वापस संदेश भेजना, भावनाओं को कंट्रोल और प्रोसेस करना आदि शामिल होता है। इन सभी फंक्शन को सही तरीके से पूरा करने के लिए हमारे दिमाग को सही मात्रा में पोषण की जरूरत होती है इसलिए जरूरी है कि हम स्वस्थ आहार लें।
विटामिन ई : विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो दिमाग के डीएचए को फ्री रैडिकल्स से बचाता है। यह मेमोरी और लैंग्वेज डेवलेपमेंट के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसके लिए आप बादाम, मूंगफली, ब्रोकली, पालक, कद्दू, सूरजमुखी का तेल आदि का सेवन कर सकते हैं।
प्रोटीन : हमारा शरीर प्रोटीन को अमीनो एसिड में परिवर्तित कर लेता है। अमीनो एसिड हमारे ब्रेन केमिकल्स जैसे न्यूरोट्रांसमीटर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड : ओमेगा-3 फैटी एसिड को गुड फैट के रूप में जाना जाता है। यह हमारी कॉग्निटिव हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है साथ ही दिमाग को जल्दी बूढ़ा होने से बचाता है।
फ्लैवेनोइड्स : फ्लैवेनोइड्स एक एंटीऑक्सीडेंट हैं जो अधिकतर सभी फलों और सब्जियों में पाया जाता है। फ्लैवेनोइड्स दिमाग के न्यूरोंस में सही कनेक्शन बनाने और दिमाग को जल्दी बूढ़ा होने से रोकने में मदद करते हैं। इसकी आपूर्ति के लिये आपको बेरी, हरी सब्जियां, एवोकाडो, लाल अंगूर, कॉफी, डार्क चॉकलेट, रेड वाइन का सेवन करना चाहिए।
क्वरसेटिन : क्वरसेटिन हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल से जुड़ी बीमारियां आदि को ठीक करने के लिए महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है। इसका सेवन दिमाग के सही फंक्शन के लिए भी जरुरी है। यह कॉगनिटिव हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है। इसके लिए आपको सेब, ब्लूबेरी, लाल प्याज, चेरी, मिर्च, कोकोआ पाउडर आदि का सेवन करें।
प्रोटीन : हमारा शरीर प्रोटीन को अमीनो एसिड में परिवर्तित कर लेता है। अमीनो एसिड हमारे ब्रेन केमिकल्स जैसे न्यूरोट्रांसमिटर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। न्यूरोट्रांसमिटर्स हमारे ध्यान केंद्रित करने, एकाग्रता और याद रखने की क्षमता को नियंत्रित करते हैं साथ ही ये मूड, क्रेविंग्स, लत, नींद आदि के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।
प्राकृतिक चीजें खाएं : फलों और हरी सब्जियों में पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट मस्तिष्क की रक्त नलिकाओं को स्वस्थ व लचीला बनाए रखते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मस्तिष्क के टिशू को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चुकंदर और प्याज़ भी दिमाग बढाने में उपयोगी हैं। इसलिए अगर आपको अपनी याददाश्त अच्छी रखनी है, तो अपने आहार में मौसमी फल और सब्जियां जरूर शामिल करें।
पर्याप्त पानी पिएं : अगर आपकी बॉडी हाइड्रेटिड रहेगी, तब भी आपका फोकस बढ़ेगा। पानी पीने से ब्रेन को इलेक्ट्रिकल एनर्जी मिलती है जो हमारे ब्रेन के फंक्शन के लिए बहुत ज़रूरी है। इससे मेमोरी भी शार्प होती है, सोचने की शक्ति भी बढ़ती है। हमारी बॉडी के हर एक ऑर्गन का फंक्शन पानी पर डिपेंड करता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप दिन से 6 से 8 गिलास पानी ज़रूरी पिएं।
अब बात करते हैं बच्चों की –
बच्चे को सिर्फ खाना खिलाने और उसकी शारीरिक व मानसिक जरूरत के हिसाब से उसके आहार का चुनाव करने में काफी अंतर होता है। बच्चे की जिंदगी के शुरुआती वर्षों में पौष्टिक आहार का खास महत्व है। जरा सी लापरवाही बच्चे के लिए भारी पड़ सकती है। बच्चों को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रखने के लिए माता-पिता को उनके आहार के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
बच्चे तरल पदार्थ का सेवन बहुत कम करते हैं इसलिए उन्हें सोडियम का सेवन जरूर करना चाहिए। शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
हृदय दर (रिदम) को नियमित करने के लिए मैग्नीशियम महत्वपूर्ण है। यह रक्त में मौजूद शर्करा (ब्लड ग्लुकोज़) को ऊर्जा में परिवर्तित करने में सहायक होता है। साथ ही कैल्शियम और विटामिन-सी जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों के चयापचय के लिए आवश्यक है।
इन कुछ बातों से आप अपना दिमाग स्वस्थ रख सकते हैं