
लग्जीरि लाइफ जीती हैं- काइली जेनर
काइली ने 41 करोड़ रुपए केवल घर के रेनोवेशन पर खर्च कर दिए। इसके अलावा काइली फ्रीक्वेंट ट्रेवलर हैं। वे प्राइवेट जेट से ही ट्रेवल करती हैं। कार कलेक्शन में 2.2 करोड़ रुपये की फेरारी व 2.79 करोड़ रुपये की लैम्बॉर्गिनी कार है। साथ ही ऑडी, टेस्ला, मर्सिडीज बेंज, रेंजरोवर जैसे ब्रैंड शामिल हैं।
काइली जेनर पहली बार मीडिया की नजरों में तब आईं जब वे रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कादर्शियन’ में अपनी मां और बहनों के साथ दिखाई दी थीं। फिलहाल उनकी संपत्ति फोर्ब्स के अनुसार काइली 900 मिलियन डॉलर यानी 61,74,45,00,000 रुपये से ज्यादे की मालकिन हैं और इतना कुछ उन्होंने 20 साल की उम्र में हासिल कर लिया है।
बता दें कि दो साल पहले उन्होंने एक कॉस्मेटिक कंपनी लांच की थी जिसका कारोबार अब विश्व भर में फैल गया है। उन्होंने 29 डॉलर के लिप किट से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी में 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं। उनकी कंपनी लिप्स्टिक, लिप लाइनर, आईशैडो, आईलाइनर, हाइलाइटर सहित सभी कॉस्मेटिक और मेकअप प्रोडक्ट्स बेचती है।
काइली के जन्मदिन के संकलन में लिप ग्लॉस, लिपस्टिक, लिप लाइनर और आंखों पर लगाने वाला ग्लिटर शामिल है जिसे उन्होंने छह अगस्त को लॉन्च किया था। बॉर्न टू स्पार्कल आईशैडो भी इसी का हिस्सा है।
कंपनी ने अब तक दो सालों के भीतर 855 मिलियन डॉलर से अधिक के मेकअप प्रोडक्ट की ब्रिकी कर ली है। जेनर के इंस्टाग्राम पर लगभग 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। फोर्ब्स के मुताबिक जेनर की कंपनी में सिर्फ 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं।
लिपस्टिक बेचकर 20 साल की काइली ने बनाया था 63 करोड़ डॉलर का सम्राज्य, अब मेकअप कंपनी ने लगाया चोरी का आरोप
शिरी कॉस्मेटिक्स नामक कंपनी ने काइली और उनकी कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स पर कथित तौर पर उनकी बॉर्न टू स्पार्कल मेकअप-लाइन को चोरी करने का आरोप लगाया है।
कंपनी ने दावा किया है कि उनका खुद का बॉर्न टू स्पार्कल संकलन है लेकिन काइली उनके ही संकलन के समान रंगों व पैकेजिंग के साथ इसी नाम से बॉर्न टू स्पार्कल आईशैडो की रेंज शुरू की है।