
प्रियंका निक जोनस से शादी करने वाली हैं ऐसे खबर फ़ैल रही थी तो लोगों को लग रहा थी इस कारन प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत को रिजेक्ट किया है। लेकिन अब खबर आ रही है की शादी के लिए नहीं बल्कि प्रियंका ने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए भारत को इंकार किया है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस प्रैट के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। क्रिस प्रैट हॉलीवुड के बड़े स्टार हैं, इस स्टार के साथ फिल्म में प्रियंका अहम किरदार में नजर आएंगी.
भारत में सलमान- प्रियंका के बाद भी कई कलाकारों की एंट्री होने लगी, जिसके बाद प्रियंका को लगा कि फिल्म में उनकी अहमियत कम हो सकती है। प्रियंका अब फरहान अख्तर के साथ सोनाली बोस की फिल्म में नजर आने वाली हैं।
प्रियंका को ऐसा लगा कि कहीं बॉलीवुड में उनके साथ भी वही ना हो, जो रेस 3 में जैकलीन के साथ हुआ, डेजी, बॉबी, साकिब.. सबके सामने जैकलीन का किरदार ठंडा पड़ गया। वह सलमान- जैकलीन की फिल्म नहीं.. बल्कि मल्टीस्टारर फिल्म लग रही थी। फिल्म से निकलना ही ठीक समझा.. क्योंकि वह किसी मल्टीस्टारर फिल्म से बॉलीवुड में वापसी नहीं करना चाहती हैं। बहरहाल, अब प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ ने ले ली है।
अब प्रियंका के हाथों ये बड़ी हॉलीवुड फिल्म भी लग चुकी है। और लगता है प्रियंका को भी हॉलीवुड अब बहुत बहाने लगा है. लिहाजा, कहीं ना कहीं भारत छोड़ना उनके लिए घाटे का सौदा नहीं रहा।